Dark Mode
मेहंदी नगरी सोजत का नाम बदलकर अंधेरी नगरी रख देना चाहिए

मेहंदी नगरी सोजत का नाम बदलकर अंधेरी नगरी रख देना चाहिए

 

सोजत में अघोषित विद्युत कटौती से आमजन परेशान

 
सोजत। विश्व विख्यात मेहंदी नगरी सोजत इन दिनों अघोषित विद्युत कटौती से जबरदस्त परेशान हैं। शहर में अघोषित विद्युत कटौती से आमजन के हाल बेहाल हो रहे हैं।  भीषण गर्मी में विधुत आपूर्ति की अव्यस्था को लेकर आमजन बेहाल और परेशान हैं , पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी में  दिन और रात को किसी भी समय विधुत कटौती कर देते। भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से मच्छर भी अपना रोप दिखा रहे है जिससे आमजन को दोहरी मार झेलते हुए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। विघुत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहें हैं। विधुत विभाग के खिलाफ शहरवासियों में भारी रोष है। समाजिक कार्यकर्ता जसोदा कंवर जागरवाल , पूजा दवे , सोजत के समाजसेवी महेश सोनी , हिरालाल सांखला , सुरेश कुमार , दीपक , अमरचंद सोनी , सुनिता कंवर , रणजीत सेन , पिन्टु आदि ने विधुत कटौती को लेकर भारी विरोध जताया है और यहां तक कहा है कि मेहंदी नगरी सोजत का नाम बदलकर अंधेरी नगरी रख देना चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!