पदाधिकारी का श्री कल्याण जी का मंदिर में किया स्वागत
सीकर। भाजपा के नवनियुक्त दोनों पदाधिकारी का श्री कल्याण जी का मंदिर में स्वागत किया गया।भाजपा मीडिया जिला सह संयोजक नरेश सैन , भाजपा जिला प्रवक्ता प्रकाश दाधीच को बनाए जाने पर श्री कल्याण जी के मंदिर में मंदिर के मंहत विष्णु प्रसाद जी महाराज के सानिध्य में स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी जानकी प्रसाद इंदौरिया, भाजपा महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष श्रीमती कविता चौधरी, सीमा अग्रवाल, भाजपा नगर मंत्री जीत भारतीय, भाजपा नेता राजेंद्र सोनी, पवन सोनी,रवि प्रधान, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।