Dark Mode
खेजड़ी के पेड़ पर लटक कर बुजुर्ग ने की अपनी जीवन लीला समाप्त 

खेजड़ी के पेड़ पर लटक कर बुजुर्ग ने की अपनी जीवन लीला समाप्त 

डीडवाना. विधानसभा क्षेत्र के मौलासर थाना के अंतर्गत  ग्राम मावा निवासी एक 60 वर्षीय वृद्ध ने खेत में खेजड़ी के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर  मृतक के शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं जानकारी देते हुए थानाधिकारी जसवंत देव रलिया ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली कि मावा के एक खेत में पेड़ से फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव उतारकर मौलासर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मावा निवासी नाथूराम मेघवाल के रूप में हुई है। मृतक ने आत्महत्या क्यों की, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। मगर माना जा रहा है कि मृतक शराब का आदी था और संभवत इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!