Dark Mode
स्वच्छता अभियान चलाकर बदली कामधेनु सर्किल की दुर्दशा

स्वच्छता अभियान चलाकर बदली कामधेनु सर्किल की दुर्दशा

टोंक। शहर में जयपुर की ओर बने प्रवेश द्वार पर स्थित कामधेनु सर्किल की  हो रही दुर्दशा को मध्यनजर रखते हुए सोमवार को प्रात: पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन के आह्वान पर टोंक शहर के विभिन्न समाजसेवी व पार्षदगणों एवं महिलाओं ने स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर सर्किल की सफाई की गई। भाजपा नेता दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता श्रमदान के तहत कामधेनु सर्किल  जो कि टोंक शहर की शान है जो टोंक  के मुख्य प्रवेश द्वार पर जयपुर की ओर से टोंक आने वाले आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र कामधेनु सर्किल देख-रेख के अभाव में दुर्दशा का शिकार हो गया था, जहां बड़े-बड़े वृक्ष, झाड़ एवं बड़ी-बड़ी घांस  उग आई थी, जिससे कामधेनु  गायों की मूर्तियां पूरी तरह ढक चुकी थी।  सर्किल की दुर्दशा को देखते हुए पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने वहां स्वच्छता का बीड़ा उठाया एवं देखते ही देखते 2 घंटे तक श्रमदान कर सर्किल को स्वच्छ एवं सुन्दर कर दिया गया। इस मौके पर औषधीय बेल गिलोय का वृक्षारोपण भी किया गया। ज्ञात रहे कि लाखों रूपये की लागत के कामधेनु सर्कल का निर्माण पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन के कार्यकाल में 4 अक्टूबर 2018 को  टोंक शहर के लिए समर्पित किया था। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,  पार्षद मुकेश सैनी, पूर्व पार्षद गंगाधर यादव, अजीत गुप्ता, हरिओम शर्मा,   युवा नेता विनायक जैन,   साजन सोनी, इतिश्री,   केसर लाल वर्मा, गोपाल सैनी, सोनू सैनी, मनु जैन, खालिद खान, शशि कला, विमला, धोली यादव, रितु साहू, नंदिनी, विज्जू सेन  आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!