Dark Mode
समाज का गौरव प्राची किया सम्मान ।

समाज का गौरव प्राची किया सम्मान ।

पदमपुर . सिन्धी समाज का गौरव बढ़ाने वाली कुमारी प्राची पुत्री मुकेश कुमार का सम्मान  राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर , सिंधी  समाज समिति , पूज्य सिंधी पंचायत,  भानुशाली समाज , भारतीय सिंधु सभा के संयुक्त तत्वाधान में झूलेलाल मंदिर में सिन्धुपति  महाराजा दाहिरसेन के बलिदान दिवस पर किया गया ।  अध्यक्ष लालचंद बादलानी,  अध्यक्ष तुलसी हंजवानी , अध्यक्ष घनश्याम हरवानी व  समाज के प्रमुख व्यक्तियों एवं महिलाओं द्वारा  प्राची को राजस्थानी पगड़ी व सामान प्रतीक देकर किया सम्मान ,  प्राची ने  राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10 वीं के   घोषित  बोर्ड परीक्षा परिणाम में  94.86  अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कर माता-पिता व गुरुजनों के साथ समाज का गौरव बढ़ाने पर प्रतिभाशाली छात्रा पर गर्व  महसूस कर रहा है । इससे पूर्व  एसडीएम पवन कुमार , व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कालड़ा  ,विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा , प्रचार्य पुष्पा पांडे ,  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र अरोड़ा सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर भविष्य में हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया । प्राची ने बताया कि वर्तमान में सरकारी विद्यालयों में . विद्यार्थियों को  बेहतर शिक्षा मिलने से .बोर्ड शिक्षा  परीक्षा में अच्छे  परिणाम पहले की तुलना से अधिक हर्षित करने  वाले आ रहे हैं ।   उन्होने हमेशा गुरुजनों के मार्गदर्शन को प्राथमिकता दी है , जिनके  आशीर्वाद से  सफलता हासिल की और  इंजीनियर बनकर राष्ट्र के विकास में अहम कड़ी बनकर अपने माता-पिता व गुरुजनों का सामान बढाने का हर संभव प्रयास करती  रहेंगी ।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!