Dark Mode
मधुर स्वर लहरियों के साथ निकली शोभायात्रा, गूंजे बजरंग बली के जयकारे

मधुर स्वर लहरियों के साथ निकली शोभायात्रा, गूंजे बजरंग बली के जयकारे

      कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, प्रकाश माली की भजन संध्या आज


कोटा। मंशापूर्ण हनुमान मंदिर प्रबंध समिति, छावनी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह बुधवार से प्रारम्भ हुआ। समारोह के पहले दिन बुधवार को श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर छावनी से कलश यात्रा निकाली गई। जो नगर निगम कॉलोनी मार्ग से होते हुए ॐ श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर छावनी पर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाएं सिर पर 525 कलश धारण कर चल रहीं थीं। वहीं मधुर स्वर लहरियों पर युवक युवतियां थिरकते चल रहे थे। बैंड पर 'घूमा दे म्हारा बालाजी घूमर घूमर घोटो...' सरीखे गीत गुंजायमान हो रहे थे। मार्ग को भगवा पताकाओं और तोरण द्वारों से सजाया गया था। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं की ओर से पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान बजरंग बली के जयकारों से परिसर गूंज उठा। श्री हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। मिति के अध्यक्ष गजानंद जैन ने बताया कि गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर प्रातः 9 बजे श्री मंशापूर्ण बालाजी का पंचामृत से महाअभिषेक किया जाएगा। इस दौरान प्रतिमा का स्वर्ण श्रंगार होगा तथा 5 पंडितों के द्वारा पूजन किया जाएगा। वहीं रात्रि 8 बजे 125 दीपक से महाआरती होगी। इसके बाद रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन सम्राट प्रकाश माली के द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। शोभायात्रा से पूर्व नरेंद्र तुसिया, कमल शाक्यवाल, सिमरनजीत सिंह, योगेंद्र सिंह और राहुल शाक्यवाल ने कलश का पूजन किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष योगेश कोटिया, सचिव गिरीश चौधरी, कोषाध्यक्ष कमलेश टांक तथा व्यवस्थापक चंद्रशेखर शाक्यवाल समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!