Dark Mode
सोमनाथ की गाथा अब बड़े पर्दे पर, भंसाली का ऐलान

सोमनाथ की गाथा अब बड़े पर्दे पर, भंसाली का ऐलान

मुंबई। मुंबई से आई ताजा जानकारी के मुताबिक भव्य और ऐतिहासिक फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले संजय लीला भंसाली अब एक नई ऐतिहासिक कथा को पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। ‘जय सोमनाथ’ शीर्षक से बन रही इस फिल्म की पहली झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इस बार कहानी प्रेम या युद्ध की नहीं, बल्कि आस्था पर हुए प्रहार और उसके बाद हुए पुनर्जागरण की है।

फिल्म का निर्देशन केतन मेहता कर रहे हैं। जारी झलक में पहले मंदिर के विध्वंस की मार्मिक तस्वीर सामने आती है, फिर धूल के गुबार के बीच नए सोमनाथ के भव्य स्वरूप की झलक दिखाई देती है। संदेश साफ है—इमारत गिर सकती है, लेकिन विश्वास नहीं।

इतिहास के पन्नों के अनुसार, 1025-1026 ईस्वी में महमूद गजनवी ने गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था। मंदिर को भारी नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन समय के साथ इसका पुनर्निर्माण हुआ और यह आज भी आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसी ऐतिहासिक प्रसंग को फिल्म में नए अंदाज में जीवंत किया जाएगा।

फिल्म 2027 में रिलीज होगी, हालांकि कलाकारों के नाम और सटीक रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इसी बीच भंसाली की एक और चर्चित फिल्म ‘Love & War’ भी चर्चा में है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!