बोर्ड परीक्षा टॉपर का विद्यालय परिवार ने किया सम्मान
भुसावर . भुसावर परिक्षेत्र के ग्राम दीवली स्थित राजकीय विद्यालय की दसवीं बोर्ड परीक्षा टॉपर छात्रा का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया।दीवली पंचायत के बोराज ग्राम की छात्रा करिश्मा मीना ने सत्र 2022-23 में 86.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और विद्यालय परिवार को देते हुए भविष्य में आईएएस बनने की इच्छा व्यक्त की।इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दीवली के व्याख्याता संजय पांडेय, नेतराम सुराणा, दीपक शर्मा, लक्ष्मण सिंह, सिद्दीलाल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।