वीर तेजाजी महाराज की कथा आयोजित हुई
प्रतापगढ़। श्री वीर तेजाजी महाराज के विशाल मेले को लेकर कुलमीपुरा ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से टाण्डा गांव के श्री वीर तेजाजी महाराज के मंदिर प्रागंण पर रविवार को श्री वीर तेजाजी महाराज की कथा इन्दमल जी महाराज बड़ीलाक की पार्टी द्वारा कथा का वाचन किया गया। गांव के दशरथ लबाना ने बताया कि श्री वीर तेजाजी महाराज में हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने देर रात्रि तक कथा का श्रृवण किया। आज सोमवार को आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से आयोजित होगा।