फायरिंग व लूट के तीनों आरोपियों को भेजा जेल
खाटूश्यामजी । कस्बे के वार्ड नंबर 15 में अनाज व्यापारी लोकेश अग्रवाल पर फायरिंग कर साढ़े ₹14 लाख की लूट में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शनिवार को पांच दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर फिर सभी आरोपियों को दांतारामगढ़ न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश ने आरोपी मुनीम महेश जाट,मनोज गुर्जर व खुशीराम स्वामी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दे दिए गए।थानाधिकारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि 25 मई को फायरिंग कर साढ़े ₹14लाख की लूट हुई थी जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।दो आरोपी अभी फरार है उनकी तलाश की जा रही है लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।