प्रशासन की कार्यवाही के ही पूर्व अतिक्रमियों ने स्वयं हटाया अतिक्रमण
रतनगढ़. शहर के वार्ड संख्या 9 में स्थित मुख्य गैनाणी के उपर दो-तीन दिन पूर्व हुए अतिक्रमण को आज गुरूवार को प्रशासनिक कार्यवाही के ही पूर्व अतिक्रमियों ने स्वयं तोड़ दिया। मामले के अनुसार दो - तीन दिन पूर्व बड़े रसूखदार नेता की शह पर गैनाणी की दिवार तोड़कर अवैध निर्माण करवाया जा रहा था, लेकिन दो दिन पूर्व समाचार पत्रों व इलैक्ट्रोनिक मीडिया में समाचार आने पर प्रशासन हरकत में आया, वहीं खुदरा व्यापार संघ ने भी इस संबंध में गत दिवस उप खंड अधिकारी को अवैध अतिक्रमण तुड़वाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। इस बीच प्रशासन ने अवैध निर्माण को तुड़वाने की पुरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन अतिक्रमियों को जानकारी होने पर स्वयं ही अतिक्रमण हटाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।