Dark Mode
 पीड़ित ने जिला परिवहन विभाग को की शिकायत

 पीड़ित ने जिला परिवहन विभाग को की शिकायत

रतनगढ । मोटरसाइकिल विक्रेता द्वारा ग्राहक को रुपये लेकर गाड़ी के कागजात नही देने का मामला सामने आया है। पीड़ित जिला परिवहन विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है। सुजानगढ डीटीओ ने इस संबध में चूरू जिला परिवहन अधिकारी को पत्र के माध्यम से जांच करवाने की बात कही है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि शिकायतकर्ता रतनगढ निवासी किशोरी लाल प्रजापत द्वारा कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत की गई है कि उसके द्वारा 30 सितंबर 2023 को सम्राट मोटर्स चूरू से नगद भुगतान कर मोटर बाईक क्रय की गई थी, परन्तु उक्त डीलर द्वारा आज दिनांक तक वाहन स्वामी को ना तो पंजीयन प्रमाण पत्र एवं ना ही वाहन संबंधी अन्य दस्तावेज उपलब्ध करवायें गये है। अत्त उक्त प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट से अधोहस्ताक्षरकर्ता को अवगत करवाने का श्रम करावे। वही पीड़ित किशोरी लाल का कहना है कि उन्होंने 30 सितंबर को बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चूरू सम्राट मोटर से एक लाख 11हजार नकदी भुगतान कर खरीद की थी। इसके बावजूद भी मोटरसाइकिल के कोई कागजात मेरे को नही दिए गए है नाही उक्त गाड़ी का नंबर मेरे को बताया गया है। इस संबध में सुजानगढ व चूरू जिला परिवहन विभाग मामले की जांच मव जुटा हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!