Dark Mode
सरकार वंश लेखन की परंपरा के सवर्धन को सकल्पित वंश लेखन का कार्य गौरवशाली: राव

सरकार वंश लेखन की परंपरा के सवर्धन को सकल्पित वंश लेखन का कार्य गौरवशाली: राव

बाड़मेर। राव की ढाणी लंगेरा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष रामसिंह राव ने सैकड़ों वंश लेखकों के साथ वार्ता की।
इस मौके पर राव ने बताया की वंशावली लेखन का कार्य हमारी गौरवशाली परंपरा है और वंश लेखन करने में हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस दौरान राव ने बताया की हमारा यह कार्य आदिकाल से वंश पुराण लेखक के रूप में चला रहा है जिसमें महाराज पृथु के साथ में ही सूट और माधव का प्रादुर्भाव हुआ और तभी से पूरे संसार में भारत एक ऐसा देश है जहां आम व्यक्ति की वंशावली लिखने का कार्य वंश लेखक घर-घर जाकर संपादित करते हैं और इसके लिए यजमान पक्ष द्वारा उचित सम्मान मिलता है लेकिन वर्तमान काल में आधुनिक वादियों का हथोड़ा परंपराओं पर चलने से आज इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता आन पड़ी है ऐसे में आम युवाओं को उससे जुड़ने के लिए उन्हें गौरवान्वित महसूस करवाया जाना आवश्यक है और वंश लेखक बुजुर्गों का सम्मान भी जरूरी है सरकार इसके लिए आवश्यक कदम उठा रही है उन्होंने राजस्थान केमुख्यमंत्री जन नायक अशोक गहलोत साहब का धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर राव ने राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही है विकास की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। मोहनसिंह आत्मा, गिरधरसिंह रानीगांव, वीरसिंह असाड़ा, कृष्णसिंह असाड़ा एवं गजेदानसिंह लूणी सहित सैंकड़ों वनसलेखको ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!