Dark Mode
रामनगर के युवाओं ने उठाया 300 बेसहारा गायों की सेवा करने का बीड़ा

रामनगर के युवाओं ने उठाया 300 बेसहारा गायों की सेवा करने का बीड़ा

 
भोपालगढ़। उपखंड क्षेत्र के गाँव छापला स्थित देवासियों की ढ़ाणी रामनगर के युवाओं ने लगभग 300 बेसहारा गायों की सेवा करने का बीड़ा उठाया है।
भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष भारतराम देवासी व बुधाराम पीसवाला ने बताया कि रामनगर के देवासी युवा संगठन ग्रुप के युवाओं ने गौमाता की सेवा करने के उद्देश्य से एक वाटसएप ग्रुप बनाकर मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम से अब तक लगभग 3 लाख रुपये इकठ्ठे हो चुके हैं व ये राशि आगे भी निरंतर आती रहेगी।
युवा नेता विजय एस देवासी ने बताया कि रामनगर के युवाओं द्वारा भीषण गर्मी के दौर में भूख प्यास से बेहाल लगभग 300 बेसहारा गायों के लिए हरे चारे व पानी की व्यवस्था शुरू की है व ये सेवा बारिश होने के बाद चारे की व्यवस्था हो जाने तक लगभग दो माह तक निरंतर जारी रहेगी। रामनगर की युवा शक्ति द्वारा हर दिन गायों के लिए हरे चारे व पानी की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही अमावस्या के मौके पर गायों के लिए लापसी बनाकर खिलाई गई। गौमाता की सेवा करने की मुहिम में रामनगर के बड़े बुजुर्गों, मातृ शक्ति व युवाओं का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। रामनगर के युवाओं द्वारा बेसहारा गायों की सेवा करने के संकल्प व निस्वार्थ भावना की हर कोई सराहना व प्रशंसा कर रहे हैं।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!