Dark Mode
3 दिसम्बर को रहेगा सूखा दिवस

3 दिसम्बर को रहेगा सूखा दिवस

बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव की मतगणना 3 दिसम्बर को सम्पूर्ण जिले की राजस्व सीमा में सूखा दिवस रहेगा। आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 53 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए मतगणना दिवस को जिले के सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया है। आदेशानुसार सूखा दिवस अवधि के दौरान जिले के किसी होटल, भोजनालय, मदिरालय, दुकान अथवा किसी अन्य लोक एवं प्राईवेट स्थान में कोई भी मादक लिकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ का न तो विक्रय किया जाएगा, ना दिया जाएगा और ना वितरित किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!