स्कूलों में आज 17 मई से ग्रीष्म अवकाश रहेगा
बहरोड़। स्कूलों में आज 17 मई से ग्रीष्म अवकाश रहेगा। जिसको लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि कपूर ने ग्रीष्मावकाश में स्कूलों में शिक्षण कार्य करवाने वाले संस्था प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। आरपी राकेश यादव ने बताया कि राजस्थान सरकार की शिविर पंचांग के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश राजस्थान में सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के 17 मई से शुरू हो रहे हैं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ब्लॉक के सभी संस्था प्रधान निजी विद्यालयों को आदेशित किया जाता है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालयों का संचालन नहीं करें। यदि निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालित पाए गए तो उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव बनाकर निदेशक शिक्षा निदेशालय बीकानेर को भेजे जाएंगे। एसीबीओ दारासिंह यादव ने बताया कि 17 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यह छुट्टियां करीब 40 दिन की रहेगी।