मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में चोर सक्रिय, फिर एक मकान में सेंधमारी
बीकानेर। बीकानेर के मुक्ता प्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने फिर एक मकान को निशाना बनाते हुए नगदी व सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। इस आशय की रिपोर्ट रामपुरा बस्ती निवासी सोनू पुत्र अली शेर खां ने थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि गत 21 नवम्बर को अज्ञात चोर उसके घर से नगदी व सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।