Dark Mode
शटर का ताला तौड़कर लाखों रू की चोरी कर ले गये चोर

शटर का ताला तौड़कर लाखों रू की चोरी कर ले गये चोर

बहरोड़। बहरोड थाना क्षेत्र के तसींग गांव के बस स्टैंड पर स्थित फोटो स्टूडियो व इ- मित्र सहित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर बीती रात चोर शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखें 2 लाख रू कैश, 2 बैटरी व एक इनवर्टर डीएसएलआर कैमरा, 10 मोबाइल सहित अन्य एसेसरीज चुरा ले गये। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और सुबह सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। सूचना पर जाब्ते के साथ पहूॅचे बहरोड़ थाना अधिकारी विरेन्द्र पाल सिंह ने लोगों से समझाईस कर जाम खुलवाया। दुकानदार गादोज निवासी रविन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह अंकित ने फोन पर दुकान खुली होने की जानकारी दी। दुकान पर पहूॅचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था तथा पूरी दुकान का सामान बिखरा हुआ था। गल्ले से 2 लाख रू कैश सहित अन्य सामान गायब था। चोरी की घटना के बाद आक्रोषित ग्रामीणों ने रोड़ जाम कर रोष प्रकट किया। सूचना पर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहूॅचे बहरोड़ थानाधिकारी वीरेंद्रपाल सिंह ने मौका मुआयना किया और समझाईस कर जाम खुलवाया। थाना अधिकारी ने ग्रामीणों को पॉच दिन में वारदात को खोलने का आश्वासन दिया। थाना अधिकारी ने कहा कि गॉव में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लोग संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान कर चिन्हित किया जायेगा। जिसके लिए जॉच शुरू कर दी गई है। 

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!