Dark Mode
दुकान के बाहर खड़ी पिकअप चुरा ले गए चोर

दुकान के बाहर खड़ी पिकअप चुरा ले गए चोर


भीलवाड़ा। ज़िले के रायपुर थाना क्षेत्र के कोशीथल गांव में दुकान के बाहर खड़ी पिकअप को आधी रात चोर चुरा ले गए। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
रायपुर पुलिस ने बताया कि कोशिथल निवासी जगदीशचन्द्र पुत्र जयचन्द तेली ने थाने में रिपोर्ट दी की उसकी महिंद्रा पिकअप RJ 06 GD 1553 रोजाना की तरह अपनी दुकान के बाहर खड़ी कर रात्री को घर जाकर सो गया था। गाड़ी की चाबी उसके पास ही थी। वह सुबह गाड़ी लेने गया तो उसे गाड़ी दुकान के बाहर नहीं मिली। परिवादी ने अपनी दुकान पर लगे CCTV के फुटेज चेक किये तो रात्री को 2.30 के करीब अज्ञात चोर पिकअप चोरी कर ले जाते कैद मिले। परिवादी ने अपने स्तर पर आसपास तलाश की, लेकिन पिकअप का पता नहीं चला तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रायपुर थाने के दीवान हनुमान प्रसाद इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!