राजस्थान में इस बार केवल 18 महिलाएं ही बन पाई विधायक
जयपुर। भले ही एक तरफ महिला आरक्षण की बातें हो रही हों, लेकिन इस बार राजस्थान में महिला विधायकों की संख्या बहुत कम देखने को मिलेगी। राजस्थान में अब तक सर्वाधिक 28 महिला विधायक का रेकार्ड रहा है।
इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 20 और कांग्रेस ने 28 महिलाओं को टिकट दिया, लेकिन रविवार को आए चुनाव परिणाम में 16 महिलाएं ही इस बार जीत पाई हैं।