ठोलिया ने घोषित की ब्लाक कांग्रेश की कार्यकारिणी
रायसिंहनगर . प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 48 सदस्यों की घोषणा की गई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठोलिया ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है जिसके अंदर सभी वर्गों का समावेश किया गया है ब्लाक कार्यकारिणी घोषित होने पर राकेश ठोलिया ने समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी है ब्लाक कार्यकारिणी घोषित करने पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व विधायक सोना देवी बावरी का आभार व्यक्त किया है