Dark Mode
विधानसभा के तीन कर्मी सेवानिवृत्‍त

विधानसभा के तीन कर्मी सेवानिवृत्‍त

 

जयपुर। राजस्‍थान विधान सभा के तीन कर्मी सोमवार को सेवानिवृत्‍त हुए। विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी की ओर से प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने यहां आयोजित एक समारोह में उप सचिव डॉ. राहुल पारीक, सहायक सचिव श्री लोकेश कुमार शर्मा और सहायक अनुभाग अधिकारी श्रीमती संतोष माथुर को अधिवार्षिकी आयु प्राप्‍त होने पर साफा व माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया।
 
विधानसभा सचिवालय में तीनों कर्मियों को अधिवार्षिकी आयु प्राप्‍त करने के फलस्‍वरूप आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में विभिन्‍न संघो द्वारा भी विदाई दी गई। राजस्‍थान विधान सभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति लिमिटेड, जयपुर द्वारा सेवानिवृत्‍त कर्मियों को बचत का चैक भी प्रदान किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!