तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
अजमेर . श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से इंदिरा कॉलोनी पुराना बड़गांव रोड़ पर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में 9 से लेकर 11 फरवरी तक खाटू श्याम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
गुरुवार को खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के अन्तर्गत महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिर प्रांगण से सेकड़ों महिलाएं माथे पर कलश लेकर विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पवित्र स्थान से जल भरकर मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, जय खाटू श्याम नरेश की, जय श्रीराम, बजरंगबली की जय समेत अन्य जयकारे से क्षेत्र मे भक्ति मय माहौल बना रहा। साय 3:30 पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
मन्दिर के पुजारी मूलचंद दाधीच ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया । दाधीच ने बताया कि 10 फरवरी को साँय 7.15 बजे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, 11 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे प्राण प्रतिष्ठा वह पूर्ण आहुति दी जाएगी।
इस दौरान अतिथियों का घनश्याम जाँगिड (पूर्व संरपच, समाज सेवी), प्रभु सिंह रावत, नरेंद्र सिंह चुंडावत, बृजमोहन, पालाराम सैनी, छोटू पटेल, शैतान रावत, उगमा पटेल, भंवर रावत, गोपाल सिंह रावत, लोकेश मिश्रा, विनोद जाँगिड़, मालती रावत, विनोद जांगिड़ रवि जांगिड़ एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।