तीन पीढ़ी पुराना जमीन विवाद सुलझाया गया।
धौलपुर । प्रशासन गांवों के संग एवं महंगाई राहत कैंप आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। ये अभियान पुनः तब चर्चा आए जब इनके जरिये तीन पीढ़ी पुराना जमीन विवाद सुलझाया गया। ग्राम बौरेली के मुंशी और छोटे के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद था। दोनों की मृत्यु होने के बाद उनके वारिश भी जमीनी विवाद को लेकर आपस में झगड़ा करते रहते थे। गांव वालों ने कई बार आपस में सुलह कराने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण लोग उनका बटवारा कराने में असमर्थ रहे। पिछली बार भी कई कैंपों में इनका आपसी बँटवारा कराने की कोशिशें की गई लेकिन हर बार असफलता ही हाथ लगी। प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 इनके लिए वरदान साबित हुआ जब शिविर प्रभारी श्री कुनाल राहड़ उपखंड अधिकारी बसेड़ी की लगातार दो दिन की समझाइश अन्ततः इन परिवारों के लिए सुखद समाचार लेकर आई। इनका पीढ़ियों पुराना विवाद आखिरकार शिविर के अंतिम क्षणों में सुलझ गया। दोनों पक्षकारों ने अपनी बुआ और बेटियों को कल ही बुला लिया था, अपने भाई व भतीजों के बीच बँटवारा होने पर उन्होंने भी राहत की सांस ली। इस मौके पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार गुप्ता ऑफिस कानूनगो भूपाल मीना पटवारी लाखन सिंह व सतीश शर्मा पंकज शर्मा आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
जिला परिषद की साधारण सभा की विशेष बैठक