Dark Mode
मूण्डवा की तीन बालिकाओं को इंस्पायर अवार्ड में चयन

मूण्डवा की तीन बालिकाओं को इंस्पायर अवार्ड में चयन

मारवाड़ मूण्डवा। शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 3 होनहार छात्राओं का इन्सपायर अवार्ड में चयन हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के इन्सपायर अवार्ड मानक के तहत विद्यालय की छात्रा अक्षरा टेलर पुत्री राजकुमार ट्रेलर कक्षा 10, पूजा मारुका पुत्री हनुमान राम कक्षा 9 व कोमल कंवर पुत्री सत्तू सिंह कक्षा 9 का चयन हुआ है।

संस्था प्रधान शर्मा ने बताया कि इन्सपायर अवार्ड के तहत तीनों छात्राओं को सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 10,000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। छात्राओं का नाम इंस्पायर अवार्ड में चयन होने की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन में खुशी की लहर दौड़ आई। वहीं इंस्पायर अवार्ड में चयनित होने पर विद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने होनहार छात्राओं का प्रार्थना सभा में सभी के समक्ष उनका मनोबल बढ़ाया एवं उत्साहवर्धन किया गया जिससे दूसरे बच्चे उनसे प्रेरणा लेकर आगे से ज्यादा से ज्यादा इसमें अपनी भागीदारी निभाएं। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य किरण शर्मा सहित अन्य सभी शिक्षक मौजूद रहे। सभी विज्ञान के शिक्षक रिचा वर्मा, सुचिता झा, ओमप्रकाश भउंवआल, धीरेंद्र सिंह, बनवारी मंडा का पूर्ण सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!