Dark Mode
मिसिसिपी के स्कूल में फुटबॉल मैच के बाद गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

मिसिसिपी के स्कूल में फुटबॉल मैच के बाद गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

मध्य मिसिसिपी में शनिवार को तड़के कम से कम दो लोगों ने सैकड़ों लोगों के एक समूह पर गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि ये लोग खेल समाप्त होने के कई घंटे बाद स्कूल की घरेलू फुटबॉल जीत का जश्न मना रहे थे। होम्स काउंटी के शेरिफ विली मार्च ने बताया कि गोलीबारी की घटना समारोह में मौजूद कुछ लोगों के बीच झगड़े के बाद हुई।
उन्होंने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि झगड़े की शुरुआत कैसे हुई। शेरिफ ने फोन पर बताया कि लगभग 200 से 300 लोग जश्न मना रहे थे और गोलीबारी की आवाज सुनकर भागने लगे। दो मृतकों की उम्र 19 वर्ष थी और तीसरे की उम्र 25 वर्ष थी। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!