Dark Mode
West Bank के जेनिन में गोलीबारी में तीन फलस्तीनियों की मौत, 29 घायल

West Bank के जेनिन में गोलीबारी में तीन फलस्तीनियों की मौत, 29 घायल

यरूशलम। वेस्ट बैंक के जेनिन शहर की सड़कों पर चरमपंथियों के साथ भीषण संघर्ष में इजराइली सैनिकों की गोली लगने से एक नाबालिग समेत तीन फलस्तीनियों की मौत हो गयी और इस दौरान कम से कम 29 लोग घायल हो गये। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। वेस्ट बैंक में पिछले एक साल से अधिक समय से लगभग रोजाना हिंसा की घटनाएं सामने आती हैं। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की पहचान खालिद असासा (21), कासम अबू सरिया (29) और अहमद सक्र (15) के तौर पर की है और बताया कि कम से कम चार अन्य लोग गोलीबारी में बुरी तरह जख्मी हुए हैं। इजराइली सेना ने घटना पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। इजराइल के मीडिया ने कहा कि संघर्ष में कई इजराइली सैनिक घायल हो गये। जेनिन के बताये जा रहे कुछ अपुष्ट वीडियो में इस इजराइली सैन्य हेलीकॉप्टर को सेना के अभियान के दौरान रॉकेट छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!