10 साल से फरार तीन स्थाई वारन्टी गिरफ्तार
फलोदी. पुलिस थाना फलोदी टीम द्वारा फरार तीन स्थाई वारन्टी भागीरथ, हीरालाल व हरचन्दराम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी विनित कुमार बंसल ने बताया कि श्रीमान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट 102 फलोदी जिला फलोदी के प्रकरण संख्या 1259/13 सरकार बनाम भागीरथ में वांछित पहला भागीरथ पुत्र पुनाराम जाति मेघवाल निवासी मौखेरी दूसरा हरचन्दराम पुत्र मूलचन्द जाति पालीवाल निवासी मौखेरी ओर तीसरा हीरालाल पुत्र दीपाराम जाति मेघवाल निवासी दयाकोर पुलिस थाना लोहावट जो 10 साल से फरार चल रहे थे । श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेशो की पालना में जिले के समस्त थानाधिकारीयों को स्टेण्डिग वारन्टियो की तलाश करने के निर्देश दिये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन मे रामकरणसिंह मंलि डा वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन में ओमप्रकाश पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी के नेतृत्व में टीम गठीत की गई थी। जिस पर थानाधिकारी ओमप्रकाश के निर्देशन में आज 11.08.2023 को रमेश कुमार व रामकिशन कांस्टेबल ने आसुचना पर भागीरथ, हीरालाल व हरचन्दराम को गिरफ्तार किया है । ज्ञात रहे रमेश कुमार कानि. 1149 द्वारा अब तक कुल 75 स्थाई वारन्टीयो को गिरफ्तार किया है।