तस्करी की अफीम के साथ तीन सप्लायर गिरफ्तार
पुलिस से बचकर भाग निकला चौथा सप्लायर
बीकानेर। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत नोखा पुलिस ने जिला पुलिस की स्पेशल टीम के साथ कार्यवाही कर तस्करी की दो किलो अफीम के साथ तीन सप्लायरों को दबोचा। सीआई नोखा ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नाइट गश्त के दौरान थाना पुलिस की टीम ने मालानी बास निवासी गणपतराम पुत्र गुमानाराम जाट और उसके लडक़े सुनिल जाट को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से १ किलो दस ग्राम अफीम बरामद की। इस कार्यवाही के दौरान केड़ली निवासी एक आरोपी नवरतन जाखड़ पुलिस कार्यवाही से बचकर भाग छूटा जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है। गिरफ्त मेें आया गणपतराम जाट पहले मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में पकड़ा जा चुका है। वहीं थाना पुलिस की दूसरी टीम ने एसआई भोलाराम के साथ कस्बे के तेजाजी मंदिर के पास दबिश देकर बाबूलाल पुत्र नानूराम पूनिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 960 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस के अनुसार गिरफ्त में आये तीनों आरोपी लंबे समय से अफीम की तस्करी में लिप्त है। शुक्रवार की रात पुलिस को इत्तला मिली थी कि तीन चार जने तस्करी की अफीम लेकर नोखा में आये हुए है । सीआई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कार्यवाही टीम में सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के साथ एसआई भोलाराम, हैड कांस्टेबल बलवान सिंह,कांस्टेबल कैलाश विश्नोई,तुलसीराम ,गणेशाराम,पेमाराम , विक्रमसिंह ,जितेन्द्र शामिल थे। कार्यवाही में कोतवाली एसएचओं संजय सिंह और जिला पुलिस स्पेशल टीम के एएसआई रामकरण,साइबर सैल दीपक यादव,हैड कांस्टेबल कानदान हैड,अब्दुल सतार,महावीर सिंह हैड,दिलीप सिंह,कांस्टेबल पुनमचंद,देवेन्द्र,सुर्यप्रकाश और लखविन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।