Dark Mode
बनकाखेड़ा ग्राम पंचायत में तीन मतदाताओं ने की होम वोटिंग

बनकाखेड़ा ग्राम पंचायत में तीन मतदाताओं ने की होम वोटिंग

सवाईपुर। जहाजपुर विधान सभा क्षेत्र के सवाईपुर सेक्टर के बनकाखेड़ा ग्राम पंचायत के निशक्तजनों ने शत प्रतिशत होम वोटिंग मतदान किया । सेक्टर अधिकारी राकेश सिंह मीणा ने बताया बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठ नागरिकों एवं 40% से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की पहल के तहत बनकाखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में तीन मतदाताओं ने अपना मत का प्रयोग किया, इसमें बनकाखेड़ा निवासी जमकू पत्नी गोपाल जाट उम्र 81 वर्ष तथा चावड़िया निवासी हजारी पिता छितर जाट उम्र 83 वर्ष व गणपत पिता बद्री शर्मा उम्र 87 वर्ष ने पहली बार होम वोटिंग के तहत मतदान किया, जिस दौरान राधेश्याम खातीं, अर्जुन लाल, गिरधर सिंह, रमेश चंद्र कांस्टेबल, गोपाललाल जाट आदि कई मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!