समूह चर्चा के द्वारा महिलाओं को किया परियोजना व स्वच्छता के प्रति जागरुक
डीडवाना. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत रूडिप के अधिशाषी अभियंता दीपक मांडन के मार्गदर्शन में आरयूआईडीपी परियोजना की जानकारी लक्षित समूह चर्चा के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को मोहनदास बास चान्दबासनी रोड पर दी गयी। कैप- आरयूआईडीपी के सचिन मुदगल ने बताया कि अभी सीवरेज के कनेक्शन का कार्य प्रगति पर है तो आप अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सीवरेज कनेक्शन करवाये जिससे कि आपके यहाँ गन्दगी नहीं होगी नालिया सूख जायेगी, मच्छर मक्खी में कमी आयेगी गन्दगी से फैलने वाली बीमारियों से निजात मिलेगी,शहर साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनेगा जिससे पर्यावरण सही रहेगा। सीवर लाइन में आपके घर के टॉयलेट रसोई व बाथरूम के पानी को जोड़ा जायेगा तथा इस गंदे पानी को शोधन सयंत्र द्वारा शोधित कर कृषि कार्य हेतु उपयोग में लिया जायेगा। इसके साथ ही आमजन से अपील करते हुए कहा कि सीवर लाइन में रसोई व बाथरूम का कचरा नही जाना चाहिये इसके लिये हमे अपने आउटलेट पर जालियां लगाकर रखनी चाहिये।इससे सीवर लाईन चौक नही होगी एवं आपके घर के आस-पास बदबू तथा गंदगी नहीं फेलेगी, इसमें हम सब का सहयोग अपेक्षित है। आरयूआईडीपी के सपोर्ट इंजीनियर जनार्दन व्यास और अक्षय कुमार ने टोल फ्री नंबर की जानकारी देते हुए बताया कि आपके सुझाव और शिकायत के लिये आप हमारे टोल फ्री नंबर पर जानकारी ले सकते हैं। तथा परियोजना के विकास कार्यों से होने वाले लाभों के बारें में बताया। एसओटी टीम के रोहित भाटी ने महिलाओं को हेल्थ और हाइजीन के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओ को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, साथ ही कहा कि हमें साफ सफाई की छोटी छोटी अच्छी आदतों को अपने जीवन मै उतारना चाहिये।