Dark Mode
आर्थर फिल्स और हमाद मेदजेदोविच में होगा खिताबी मुकाबला

आर्थर फिल्स और हमाद मेदजेदोविच में होगा खिताबी मुकाबला

फ्रांस के शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके नेक्स्ट जेन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला सर्बिया के हमाद मेदजेदोविच से होगा।सत्र की इस आखिरी प्रतियोगिता में 21 वर्ष या उससे कम उम्र के शीर्ष आठ खिलाड़ी भाग लेते हैं। उन्नीस वर्षीय फिल्स ने फ्रांस के अपने साथी लुका वान एश को 2-4, 4-1, 4-3 (1), 4-3 (6) से हराया।

मेदजेदोविच ने डोमिनिक स्ट्रीकर के पीठ दर्द के कारण सेमीफाइनल में आधे मैच से हट जाने के बाद फाइनल में जगह बनाई। उस समय 20 वर्षीय मेदजेदोविच 4-3 (5), 2-1 से आगे चल रहे थे।

इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2017 में की गई थी और पहली बार इसका आयोजन सऊदी अरब में किया जा रहा है। इससे पहले यह मिलान में आयोजित की जाती थी। स्टेफानोस सितसिपास, यानिक सिनर और कार्लोस अलकराज इस प्रतियोगिता के पूर्व चैंपियनों में शामिल हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!