मुक्ति धाम पर पालपल्लिये लगाकर कि तीय की रस्म अदा
सीसवाली - बारां. सीसवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुरा के गांव कुण्डला मे मुक्ति धाम के हाल बैहाल ! खुले आसमान के नीचे अंन्तिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामवासी ! अंन्ता विधान सभा क्षेत्र के पचांयत समिति मांगरोल के ग्राम पंचायत शाहपुरा के गांव कुण्डला मे मुक्ति धाम के हाल बैहाल अंन्तिम संस्कार करने व तीय की रस्म अदा आदि सब खुले आसमान नीचे करने को मजबूर ग्रामीण ! गांव के राकेश मीणा , मुकेश मीणा ,रमेश , नरेश , रामेश्वर , प्रमोद मीणा , मोहन लाल , सीताराम आदि ने बताया कि गांव मे मुक्ति धाम के हालात खराब हो रहै है ऐसे गांव में किसी की मृत्यु हो जाती है तो अंन्तिम संस्कार करने मे बड़ी समस्या आती है ओर बताया कि पहले टीन सेट लगा हुआ था जो खत्म हो गया है चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे गर्मी व बारिश के समय अंन्तिम संस्कार करने मे बड़ी समस्याऔ का सामना करना पड़ता !
गांव मे एक व्यक्ति मृत्यु हो गई थी जिसका अंन्तिम संस्कार तेज धूप व खुले आसमान के नीचे करना पड़ा वही 19 सोमवार को मौशम खराब व बारिश होन के दोरान पालपल्लिये तान कर बडी कठिनाईयों के साथ तीय की रस्म अदा कि गई ! जिसमे लोगों व परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ! कब सुधरेगी इस मुक्ति धाम की दसा या फिर ऐसे ही परेशान होते रहेंगे ग्रामवासी !राज्य सरकार यू तो बड़े बड़े डिगें हाक रही है हर रोज कई योजनाओं की जानकारी देती रहती है लेकिन जमीनी हालात पर देखा जाऐ तो ग्रामीण क्षेत्र विकास कार्यो से अभी भी कौशो दूर है !
इसका प्रस्ताव ले रखा है जिसमें सुरक्षा दिवार टीन सेट आदि का प्रस्ताव स्थानिय विधायक व खान एव गौपालन मंत्री महोदय को भी ग्राम पंचायत द्वारा लिखित मे पत्र दे रखा है वही 2023-24 मे 15 वित्त आयोग योजना से बजट राशी जमा होते ही काम करवा दिया जायेगा ! राज्य सरकार व केन्द्र सरकार से विकाश कार्यो का जो बजट आरहा है वह ग्राम पंचायत किशनपुर के नाम से आरहा है क्योंकि यह गांव पहले किशनपुर मे था इसलिए पूरा काम समय पर नही हो पा रहा !