Dark Mode
महंगाई से राहत पाने के लिए  शिविर में लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

महंगाई से राहत पाने के लिए  शिविर में लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

आलनियावास. कस्बे के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आयोजित महंगाई राहत शिविर के दौरान पहले दिन करीब 135 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। शिविर प्रभारी डॉक्टर नारायण राम चौधरी ने बताया कि अन्नपूर्णा निशुल्क फूड पैकेट योजना सुरक्षा पेंशन योजना कामधेनु पशु बीमा योजना चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना गैस सिलेंडर योजना किसानों को 2000 मुफ्त यूनिट बिजली योजना एवं महा नरेगा योजना के तहत 100 दिन पूर्ण होने पर 25 दिन का अतिरिक्त लाभ सहित महंगाई राहत शिविर के दौरान मिलने योजना का फायदा लेने के लिए लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इस दौरान रियांबड़ी नायब तहसीलदार जीवनराम सीएमएचओ राजेंद्र चौधरी एसएनओ देवेंद्रसिंह एएनएम सनू माथुर पंचायत शिक्षक सुरेश कुमार कनिष्ठ लिपिक पूजा चौधरी ने शिविर के दौरान सेवाएं दी। कांग्रेस के युवा नेता अविनाश बोरानिया के द्वारा बीजाथल पंचायत क्षेत्र के लोगों जागरूक करते हुए महंगाई राहत शिविर के दौरान रजिस्ट्रेशन करवाकर योजना का लाभ लेने की बात कही। पूर्व सरपंच शोभा देवी ने बताया कि राज्य सरकार की इस योजना से आमजन को फायदा मिलेगा

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!