Dark Mode
आज गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

आज गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

सेंसेक्स 307 अंक टूटकर 65,688 पर बंद, इसके 30 शेयरों में से 19 में गिरावट रही


मुंबई .  शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (10 अगस्त) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 307 अंक टूटकर 65,688 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 89 अंको की गिरावट देखने को मिली, ये 19,543 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट देखने को मिली।

RBI ने रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रखा
भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को रेपो रेट में इजाफा न करने का फैसला किया। यानी ब्याज दर 6.50% बनी रहेगी। लगातार तीसरी बार RBI ने दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी।

RBI गवर्नर ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी यानी MPC के सभी सदस्य दर बरकरार रखने के पक्ष में थे। वहीं महंगाई को लेकर RBI गवर्नर ने कहा कि सब्जियों की कीमतें बढ़ने के कारण जुलाई-अगस्त में महंगाई बढ़ने का अनुमान है।

TVS सप्लाई चेन का IPO आज ओपन हुआ
इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन सॉल्यूशन देने वाली कंपनी 'TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस' का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज हो गया है। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी 600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए आज से 14 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। 23 अगस्त को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। कल बाजार में थी तेजी
इससे पहले कल यानी बुधवार (10 अगस्त) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 149 अंक चढ़कर 65,995 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 61 अंक की तेजी देखने को मिली थी, ये 19,632 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिली थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!