टोंक की छात्रा मुस्कान ने कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
टोंक। 67 वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता रामगंज मंडी (कोटा) में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से टोंक जिले के प्रभारी बलवीर चौधरी, कराटे कोच हरिराम जाट, शेयर जाट एंव रीना पहाडिय़ा के प्रतिनिधित्व में खेले गये कराटे प्रतियोगिता के मैच में टोंक जि़ले को स्वर्ण पदक मिला है। कराटे प्रशिक्षक हरिराम जाट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में टोंक की छात्रा 17 वर्षीय मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। हरिराम जाट ने प्रतियोगिता स्थल रामगंज मंडी से जरिये दूरभाष जानकारी दी है कि टोंक कराटे प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने अपना दबदबा बना रखा है एवं इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों द्वारा और भी पदक प्राप्त करने की उम्मीद है।