लोकतंत्र का महापर्व 25 नवंबर को मतदान करने के लिए ली शपथ
डीडवाना शहर में संचालित पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में आज अध्यापक-अध्यापिकाओं ने 25 नवंबर को मतदान करने के लिए शपथ ली। जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तहत 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूल के स्टाफ ने शपथ लेकर अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। राठौड़ ने बताया कि मतदान करना हर व्यक्ति का अधिकार होता है और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी को अपने मत का निष्पक्ष और निर्भीक होकर उपयोग करना चाहिए। संस्थान के निदेशक इंजीनियर रणजीत सिंह राठौड़ ने सभी मतदाताओं से 25 नवंबर को मतदान करने की अपील की।