Dark Mode
रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश

रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश

बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र गुप्ता एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप कृष्णा शुक्ला के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के झालावाड़ रोड स्थित आरबीएम आईटीआई एवं औस टीचर ट्रेनिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
संस्थान निदेशक मोहित विजय एवं संदीप जैन के नेतृत्व में आयोजित रैली में प्रशिक्षणार्थी हाथों में तख्तियां एवं मतदाता जागरूकता के बैनर लेकर बारां जिले की यही पहचान, शत प्रतिशत हो मतदान, चाहे जो मजबूरी हो मतदान जरूरी हो जैसे नारों का उद्घोष करते हुए आमापुरा एवं विनायक नगर से होकर बारां झालावाड़ मेगा हाईवे तिराहे पर पहुंचे, जहां मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता के नारों द्वारा आमजन को 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्राचार्य श्याम नागर, रवि कुशवाहा, व्याख्याता अजय चौधरी, प्रियंका गुर्जर, मोनिका शर्मा, अनुदेशक दिनेश कुमार, सोनू सुमन, राम लखन, स्वीप सदस्य अर्श अमान एवं नागरिक जन मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!