Dark Mode
वृद्ध महिला को डायन बता किया प्रताड़ित, इस्तगासे से मुकदमा दर्ज

वृद्ध महिला को डायन बता किया प्रताड़ित, इस्तगासे से मुकदमा दर्ज

 
भीलवाड़ा। जिले के कारोई थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग बेवा को कुछ लोग न केवल डायन कहकर अपमानित किया, बल्कि रात में उसके मकान के दरवाजे खटखटाते हुये धमकियां भी दी हैं। पीड़िता महिला ने न्यायालय के इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार, 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला ने रामेश्वर कुमावत, उगमी कुमावत, अनिता व ऐजन कुमावत के खिलाफ इस्तगासे से एफआईआर दर्ज करवाई है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसके पति का देहान्त हो चुका है। वह बेवा है, उसके कोई पुत्र नहीं है। पुत्रियां ससुराल में निवास करती है। उसके पास, रतनलाल कुमावत पुत्र की तरह रह कर सेवा और बीमारी में ईलाज करवा रहा है। भरण पोषण भी कर रहा है। महिला का कहना है कि उसका पुरतैनी भुखण्ङ रतन लाल कुमावत को विक्रय कर दिया है। उक्त आरोपित, परिवादिया की जमीन जायदाद को हङप करना चाहते है, इसे लेकर नाजायज रुप से परेशान कर आये दिन उसे ङायन बताकर परिवार व गाये भैसो को खाने जैसे आरोप लगाकर अपमानित करते हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी देते है। 17 नवंबर 2022 को रात्री के करीब 8-9 बजे वह, अपने मकान मे ही थी कि आरोपित लाठियो से लैस होकर मकान पर आय़े व गाली गलोच करते हुए कहा कि ङायण आज तुझे जिन्दा नहीं छोङेंगे। यह कहते हुए उसके साथ धक्का मुक्की कर मारपीट करने लगे। उसकी चीख सुनकर रतन लाल व अन्य लोग व परिवारजन आ गये। महिला का आरोप है कि उसने इस संबंध में कारोई थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। उधर, कोर्ट के आदेश से पुलिस ने बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच थाना प्रभारी हंसपाल सिंह स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!