रणकपुर-जंवाई बांध महोत्सव के लिए तैयार है पर्यटन विभाग
जयपुर। पाली जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग की ओर से 21 व 22 दिसंबर को रणकपुर-जवाई बांध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सहायक निदेशक पर्यटन डॉ सरिता फिड़ौदा सरिता ने बताया कि महोत्सव के दौरान दीपदान,सांस्कृतिक संध्या, आतिशबाजी, जीप सफारी, पतंग उत्सव, दीपोत्सव पैरासेलिंग, हॉट एयर बैलून समेत विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियां तथा विभिन्न मनोरंजनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित होगी इसके साथ ही हॉर्स शो तथा कैमल शो भी आयोजित होगा। उप निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार
राजस्थान के सबसे लोकप्रिय त्यौहारों में से एक है। ‘मंदिरों के शहर’ के रूप में जाना जाने वाले रणकपुर शहर में आयोजित दो दिवसीय ‘रणकपुर जवाई बांध महोत्सव’ राजस्थान की विरासत और संस्कृति को दर्शाता है। राजस्थान के पाली जिले में अरावली के पर्वतों के जंगलों की तलहटी में स्थित रणकपुर शहर में जैन मंदिर और सूर्य मंदिर के परिसर में इस महोत्सव के कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। रणकपुर महोत्सव देश-विदेश के कोनें-कोने से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।