Dark Mode
मेक्सिको सिटी में पर्यटन विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ, विदेशी पर्यटकों से मारपीट

मेक्सिको सिटी में पर्यटन विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ, विदेशी पर्यटकों से मारपीट

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको सिटी के कई शहरों में शुक्रवार को टूरिज्म और जेंट्रीफिकेशन (शहरीकरण) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। कोंडेसा और रोमा जैसे टूरिस्ट एरिया में शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गया। कुछ नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने 'टूरिस्ट मेक्सिको से बाहर जाओ', 'हमारे घर चुराना बंद करो' जैसे नारे लगाए।


प्रदर्शनकारियों ने टूरिज्म कंट्रोल करने की मांग की
प्रदर्शनकारियों ने शहर में टूरिज्म को कंट्रोल करने और आवास नियमों को सख्त करने की मांग की। बाद में प्रदर्शनकारी अमेरिकी दूतावास के बाहर पहुंचे और शहर की मेट्रो में नारेबाजी की। पुलिस ने दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी, और शहर में चेतावनी के लिए सायरन बजाय गए।


बढ़ता टूरिज्म स्थानीय लोगों को बेदखल कर रहा
मेक्सिको में 2020 से अमेरिकी टूरिस्ट काफी बढ़ें हैं, जिनके आने से यहां घरों के किराए में काफी बढ़ गए हैं, जिससे स्थानीय लोग अपने ही इलाकों से बेदखल हो रहे हैं। बढ़ता पर्यटन: 2020 से, खासकर कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान, बड़ी संख्या में अमेरिकी लोग मेक्सिको सिटी में आए। ये लोग कम किराए और मेक्सिको संस्कृति से आकर्षित हुए। इससे स्थानीय संस्कृति और सामुदायिक संरचना पर दबाव पड़ा। आवास संकट और किराए में वृद्धि: विदेशी पर्यटकों और प्रवासियों की वजह से शॉर्ट-टर्म रेंटल प्लेटफॉर्म्स की मांग बढ़ी। इसके कारण किराया आसमान छूने लगा, जिससे स्थानीय लोग बेदखल हो रहे हैं। जेंट्रीफिकेशन: जेंट्रीफिकेशन (मध्यमवर्गीय या उच्चवर्गीय लोगों का निम्न-आय वाले क्षेत्रों में बसना) मेक्सिको सिटी में एक बड़ा मुद्दा बन गया है। कोंडेसा और रोमा जैसे क्षेत्र अब महंगे हो गए हैं। स्थानीय लोगों का विस्थापन: बढ़ते किराए और पर्यटक-केंद्रित विकास ने स्थानीय लोगों को शहर के किनारे या कम सुविधाजनक क्षेत्रों में जाने के लिए मजबूर किया।


स्पेन में प्रदर्शनकारियों ने टूरिस्ट्स पर पानी फेंका

स्पेन, इटली, पुर्तगाल और दूसरे यूरोपीय शहरों में भी पर्यटन के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। स्पेन के बार्सिलोना में प्रदर्शनकारियों ने 15 जून को टूरिस्ट्स पर पानी फेंका और पर्यटक घर जाओ जैसे नारे लगाए। 2023 में बार्सिलोना में करीब 1.6 करोड़ पर्यटक आए, जो शहर की आबादी से 10 गुना ज्यादा है। शहर 2028 तक पर्यटक अपार्टमेंट्स पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!