Dark Mode
टोयोटा की नवंबर में बिक्री 51 प्रतिशत बढ़कर 21,879 इकाई

टोयोटा की नवंबर में बिक्री 51 प्रतिशत बढ़कर 21,879 इकाई

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढ़कर 17,818 इकाई हो गई। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 11,765 वाहन बेचे थे। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, नवंबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 16,924 इकाई रही। वहीं 894 इकाइयों का निर्यात किया गया। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने कहा, ‘‘ बेहतर बुकिंग से त्योहारी सीजन अच्छा रहा।हम यह देखकर खुश हैं कि बाजार में हमारे हर खंड को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
टीकेएम के अनुसार, इस वर्ष 2023 (जनवरी-नवंबर) तक उसकी संचयी बिक्री 40 प्रतिशत बढ़कर 2,10,497 इकाई रही, जो 2022 की समान अवधि में 1,49,995 इकाई थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!