Dark Mode
तखतगढ़ में चक्रवात से प्रभावित व्यापारियों को हुआ करोड़ों का नुकसान

तखतगढ़ में चक्रवात से प्रभावित व्यापारियों को हुआ करोड़ों का नुकसान

 

सत्यप्रकाश ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से अतिशीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की।

 
सुमेरपुर।  जिला पाली में बिपरजाय चक्रवात के कारण सबसे भारी बारिश हुई थी जिससे सुमेरपुर के तखतगढ़ का जनजीवन बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुआ है और यहां व्यापारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। इसी क्रम में भारतीय मजदूर यूनियन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमावत सत्य प्रकाश पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अति शीघ्र सहायता दिलाने की मांग की है। कुमावत ने पत्र में बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान तखतगढ़ में हुआ है जहां व्यापारियों के दुकान, फैक्ट्री, गोदाम में लाखों रुपए का माल खराब हुआ है,कई व्यापारियों के सामने आजीविका करना मुश्किल हो चुका है तो कईयों के पुनः व्यापार शुरू करने के लिए पूंजी तक नही बची है,इससे व्यापारियों के हालात बहुत खराब हो गए हैं। कुमावत ने अतिवृष्टि के दौरान हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग करते हुए कहा कि तखतगढ़ के लोगो ओर व्यापारियों को आर्थिक सहायता जल्द से राहत प्रदान करावे।।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!