महिलाओं को बूंदी बंधेज के आधुनिक गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षण शिविर
सीकर। स्थानीय वार्ड संख्या 37 मोहल्ला दराब खां के मदरसा अंजुमन इस्लाम में नाबार्ड के सौजन्य से जिला पर्यावरण सुधार समिति झुंझुनूं द्वारा बूंदी बंधेज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया । जानकारी देते बताया कि बूंदी बंधेज प्रशिक्षण शिविर में लगभग साठ महिलाएं पन्द्रह दिवसीय होगा। आज इस प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में नाबार्ड के डीएम एलएल मीणा, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के आरएम दलराज सिंह धनखड़ और एचडीएफसी बैंक के आरएम प्रकाश हिंडाला ने उद्घाटन समारोह के अवसर पर महिलाओं को प्रशिक्षण के गुर बताएं और सरकार तथा बैंक से मिलने वाली अनुदान, सहायता एवं कर्ज पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अधिकारियों का कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद अब्दुल रज़ाक़ पंवार ने स्वागत किया । आयोजन समिति के सचिव राजेश अग्रवाल ने आभार जताया। संचालन पर्यावरण सुधार समिति झुंझुनू के जिला समन्वयक रामावतार पारीक ने किया। बूंदी बंधेज प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को प्रतिदिन मानदेय और अंत में प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।