विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर ईवीएम, वीवीपेट का दिया प्रशिक्षण
डीडवाना। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ज़िला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर के निर्देशानुसार राजस्व विभाग और पंचायत राज विभाग के कार्मिकों को ईवीएम और वीवीपेट का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया गया। डीडवाना विधानसभा क्षेत्र रजिस्ट्रीकरण निर्वाचक पदाधिकारी एसडीएम जीतू कुलहरी ने बताया की आगामी विधान सभा आम चुनाव 2023 की तैयारी के तहत प्रशिक्षार्थियों को गुरुवार को राजकीय बांगड़ कॉलेज डीडवाना के सभागार में ई वी एम वी वी पेट की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षक रघुवीर सिंह,श्रीकिशन मिर्धा,सुरेंद्र ठोलिया,भगवत सिंह, ओम प्रकाश सियाक,चांदमल शर्मा, टन्वर सिंह,सुरेश कुमार,गोपाल सिंह, ओम प्रकाश, हेम सिंह ने डीडवाना,मौलासर एवम खाटू तहसील कार्यालय के समस्त स्टाफ और मौलासर,डीडवाना पंचायत समिति के स्टाफ को ईवीएम,वीवीपेट की कार्यप्रणाली और इनके भंडारण प्रक्रिया में प्रशिक्षित किया। आज जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारियों से जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) नागौर द्वारा निर्धारित ऑनलाइन संकल्प पत्र भरवाए गए ।