Dark Mode
मतगणना दल कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

मतगणना दल कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

बारां। विधानसभा चुनाव के तहत 3 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाली मतगणना के लिए मतगणना दल में नियुक्त कार्मिकों को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण प्रभारी व सीईओ जिला परिषद कृष्णा शुक्ला ने प्रशिक्षण के दौरान अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। प्रशिक्षण में 4 कक्षों में मतगणना सुपरवाईजरों, सहायकों व माइक्रो ऑब्जर्वर को मतगणना प्रक्रिया के बारे में समझाते हुए निर्वाचन विभाग के दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। कार्मिकों को डाक मतपत्र व ईवीएम से मतों की गणना, प्रपत्रों का संधारण व रिकॉर्ड लेखन आदि के बारे में बताया गया। मतगणना के दौरान कार्मिकों को पूर्ण सजगता व सतर्कता के साथ इस कार्य को संपादित करने को कहा गया। प्रशिक्षण में कहा गया कि मतों की गणना से पूर्व टेग व प्रपत्र से ईवीएम का मिलान सुनिश्चित कर लें। मास्टर टेªनर मधुसूदन गौतम, सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र मेघवाल, लखन शर्मा, दिनेश गालव, रेखराज मीणा, राजकुमार कछावा की अगुवाई में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!