बूथों में लगे कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
खींवसर। रिटर्निंग अधिकारी पूनम चौधरी के निर्देशानुसार शुक्रवार को महिला व दिव्यांग प्रबंधित बूथों के महिला व दिव्यांग कर्मिको का दिव्तीय प्रशिक्षण पँचायत समिति सभागार में दिया गया।जिसमें पीठासीन अधिकारी व पी ओ प्रथम उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार खींवसर महेंद्र सिंह मवाल, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी राजूराम खदाव,महिला व दिव्यांग बूथ प्रकोष्ठ प्रभारी जेठाराम गोदारा एवम प्रशिक्षण ए एल एम टी कन्हैयालाल शर्मा,सुनील रिणवा,ईश्वर प्रकाश द्वारा दिया गया तथा प्रशिक्षण में ही evm व vvpet की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से बताया गया।