कृषि अनुसंधान केन्द्र फतेहपुर पर किसानों का प्रशिक्षण
फतेहपुर शेखावाटी। आज कृषि अनुसंधान केन्द्र पर उद्यान विभाग राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनान्र्तगत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्रिय निदेशक डॉ. शीशराम ढ़ाका ने बगीचे मे किटों के नियंत्रण के बारे मे विस्तृत रुप से बताया और उनके प्रभावी नियंत्रण के उपाय बताये । इसके साथ ही इस कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार अत्तर एवं डॉ. मुद्दसर अहमद खान ने बागवानी के रोग एवं उनके प्रभावी नियंत्रण के बारे बताया । डॉ. हनुमान सिंह जाटव ने सीकर एवं झुन्झुनू जिले की मृदाओं में हो रही जिंक और लोहा सूक्ष्म पोंषक तत्व की कमी के बारे चर्चा की और इसकों चिंतनीय बताया साथ ही फल बगीचे मे इसके प्रबंधन के उपाय बताये । डॉ. प्रवीण पिलानिया ने पशुपालन प्रबधन और उसका खेती बाड़ी में महत्व के बारे मे बताया । इस प्रशिक्षण में डॉ. होशियार सिंह, अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार खण्ड सीकर एवं रामकुमार जाट, संयुक्त निदेशक उद्यान खण्ड सीकर, कालुराम उपनिदेशक, रामरत्न स्वामी उपनिदेशक आत्मा व डॉ. अनिल कुमार सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी आदि ने किसानों को विस्तृत जानकारी दी । इस मौके पर अनिल कुमार गुर्जर, आसीफ खान, सज्जन सिंह, राजेन्द्र सिंह, कल्याण सिंह, जगदेव सिंह, मुस्ताक खान, इमरान आदि मौजूद रहे।