परिवहन विभाग डॅूगरपुर ने 92.30 करोड रूपये का राजस्व किया अर्जन
डूंगरपुर। राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 में जिला परिवहन विभाग डॅूगरपुर को 115 करोड रूपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया था। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा सघन चैकिंग कर फिटनेस, आॅवरक्राउडिंग, ओवरलाॅडिंग एवं अवैध वाहनों के विरूद्व कार्यवाही करतें हुए मार्च माह में 11423 चालान बनाकर 389.34 लाख रूपये जुर्माना वसूल किया । पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 85 करोड रूपये राजस्व अर्जन किया था जबकि इस वर्ष 92.30 करोड रूपये (80ः)का राजस्व अर्जन किया गया है, जो पिछले वर्ष से करीब 7 करोड रूपया अधिक है। पुरे वित्तीय वर्ष 2023-24 में वाहनांे की सघन जांच कर 53636 चालान बनाकर 1744.78 लाख रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई है। जिला परिवहन अधिकारी अनिल माथुर ने बताया आगामी वर्ष में भी अवैध वाहनों के विरूद्व सघन जांचकर बिना फिटनेस, बिना कर, आॅवरलाॅडिंग, आॅवरक्राउडिंग के चालान बनाए जायेंगे। जिन वाहनों का कर बकाया है उन वाहनों को सीज करने की कार्यवाही अपे्रल माह में किया जाना प्रस्तावित है।