Dark Mode
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश- राजेश सैनी

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश- राजेश सैनी

सवाई माधोपुर। मानव सेवा समिति (प्रकृति प्रेमी) ग्रुप जिला सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज आयोजित इस कार्यक्रम में संरक्षक हनुमान सिंह नरूका की अध्यक्षता में उनके 54वें जन्मदिन के अवसर पर लगभग 21 प्रकार की प्रजाति के पौधे लगाकर शुभारंभ किया। ग्रुप के संरक्षक हनुमान सिंह नरूका ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बहुत ही जरूरी है जीवनदायिनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्रोत है इसकी आवश्यकता सबको समझनी होगी। पौधारोपण के साथ इसके संरक्षण पर भी ध्यान रखने की आवश्यकता है हम सभी का दायित्व है हरा भरा माहौल बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें संरक्षित करें। ग्रुप के संचालक राजेश सैनी ने कहा कि मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा जीवन की दृष्टि से पर्यावरण मानव के लिए सर्वोच्च जरूरत है। ग्रुप के कार्यक्रम प्रभारी श्रवण सिंह गवारिया ने कहा की जल जंगल और जमीन तीनों उसके प्रमुख आधार हैं विकास के मौजूदा मॉडल विफलता यह कि इन तीनों आधारों को प्रदूषण ने लील लिया है उसका मुख्य कारण मानव समाज है आज इसकी आवश्यकता को समझनी होगी। इस अवसर पर सभी स्थानीय निवासी एंव सदस्यो को नियमित देखभाल करने की सपथ दिलाई गई। और बताया की भैरव दरवाजे तक बने डिवाइडर पर पौधरोपण किया जाएगा जिसमें विभिन्न संगठनों का सहयोग आवश्यक है।

सुरक्षा की व्यवस्था की जाएं
संरक्षक हनुमान सिंह नरूका ने बताया कि यहां गौशाला होने के कारण प्रतिदिन चारे के ठेले लगते हैं और आवारा जानवर इधर उधर आते हैं जिससे पौधे उखड़ जाते है अगर नगर परिषद् की और से यहां जाली या ट्री याड लगा दिए जाये तो पौधे आसानी से बढ़ सकेंगे। इस अवसर पर संचालक राजेश सैनी, उपाध्यक्ष रामवतार पाठक, संयोजक पवन सैन, प्रभारी श्रवण सिंह गवारिया, कृष्ण गोविन्द, प्रद्युमन , दिलखुश, जितेन्द्र, घनश्याम माली, कन्हैयालाल, राजीव , सीताराम, गौरीशंकर, सहित कई लोग मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!